पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनांे को छोड़ा, आम लोगों को दौड़ाकर पकड़ा

अपनांे को छोड़ा, आम लोगों को दौड़ाकर पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनाहेलमेट चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के दूसरे ही दिन पुलिस विवादों के घेरों में गई है। मंगलवार को कई जगह ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के चल रहे अपने विभाग के कर्मियों को छोड़ दिया और आम जनों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा। वहीं, कांग्रेस के कोटा उत्तर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनूप कुमार और ट्रैफिक पुलिस के बीच बैराज रोड पर चालान बनाने को लेकर विवाद हो गया। अनूप का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। उनकी प|ी से भी अभद्रता की। इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने कैथूनीपोल थाने पर प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

सकतपुरा निवासी अनूप ने बताया कि वे सुबह बेटी को दिखाने प|ी के साथ तलवंडी गए थे। लौटते समय बैराज रोड पर गेट के पास पुलिसकर्मियों ने बाइक की चाबी निकाल ली। वे लाइसेंस मांगने लगे। अनूप ने दोस्त को फोन कर लाइसेंस मंगाया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि हेलमेट और लाइसेंस का चालान बनेगा। उन्होंने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने बाइक के हैंडिल को जोर से हिला दिया। इससे बाइक पर बैठी प|ी और बेटी गिर गईं। उसके बाद एएसआई भंवरलाल ने अनूप के बाल पकड़ लिए और उन्हें जबरन पुलिस की जीप में पटक दिया। पुलिस उन्हें कैथूनीपोल थाने पर छोड़कर चली गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने थाने पर प्रदर्शन किया।

ऐसा करने को नहीं कहा| चालानबनाने के लिए वाहन चालक को रोकना पड़ता है। पुलिसकर्मियों को चाबी निकलने के लिए नहीं कह रखा है। अगर कोई भागने की कोशिश करता है, तब उसकी चाबी निकालने की कोशिश पुलिसकर्मी कर रहे होंगे, जिससे वह भागे नहीं और हादसा नहीं हो। हर व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं हो सकता। पुलिस घर पर चालान भेजने की कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है। -मनीषअग्रवाल, कार्यवाहकएसपी

^अनूप को हेलमेट के लिए रोका था, उससे चालान बनाने के लिए कहा तो वह कांग्रेस का पदाधिकारी होने की बात कहकर धमकाने लगा। उसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने चार-पांच युवक भी बुला लिए और बीच सड़क पर हंगामा करते हुए रास्ता जाम करने लगा। उसे मना किया तो उसने नहीं सुनी। उसके बाद उसे पकड़कर जीप में बैठाकर थाने पर छोड़ा। वह मारपीट अभद्रता के गलत आरोप लगा रहा है।- भंवरलाल,एएसआई

पुलिस का चालान करने का तरीका गलत

^वाहनोंक