पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र में दयोदय इंद्रगढ़ में रुकेगी

नवरात्र में दयोदय इंद्रगढ़ में रुकेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नवरात्रको देखते हुए 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी में दो मिनट का ठहराव रहेगा। इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी में माता का मंदिर है। माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु हाड़ौती संभाग के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों से भी इन्द्रगढ़ पहुंचते हैं। दयोदय एक्सप्रेस इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी में आते-जाते समय रुकेगी।

पेंट्रीकारमैनेजर पर 200 रुपए जुर्माना

कोटा|जयपुर-मुंबईट्रेन के पेंट्रीकार में कुकिंग करने के आरोपी फिरोजाबाद यूपी निवासी सुबोध खान को मंगलवार को आरपीएफ ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां उसपर 200 रुपए जुर्माना किया गया। उल्लेखनीय है कि वाणिज्य विभाग ने सोमवार को पेंट्रीकार जांच का विशेष अभियान चलाकर अवैध वेण्डर पकड़े थे। साथ ही जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट में कुकिंग करने के आरोप में मैनेजर को पकड़कर खानपान तैयार करने का सामान जब्त कर लिया था।