- Hindi News
- एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 13 अक्टूबर से होगी
एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 13 अक्टूबर से होगी
कोटा| जिलास्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 17 19 वर्ष छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होगी। डीईओ सेकंडरी गंगाधर मीणा ने बताया कि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 13 अक्टूबर से और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व प्रशिक्षण शिविर राउमावि, विज्ञाननगर में 17 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।