पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी समिति देगी 10 फीसदी लाभांश

सहकारी समिति देगी 10 फीसदी लाभांश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| श्रीरामउद्यमी महिला सहकारी समिति लिमिटेड अपने सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश और 100 प्रतिशत उपहार कूपन देगी। यह घोषणा मंगलवार को समिति की 20 वीं वार्षिक आमसभा में समिति अध्यक्ष कुमकुम जेटली ने की। उन्होंने कहा कि समिति की कार्यकारिणी एवं सदस्यों के प्रयास एवं परिश्रम से इस वर्ष समिति ने अच्छा व्यवसाय कर लाभ अर्जित किया है। मुख्य अतिथि श्रीराम रेयंस के वाइस प्रेसीडेंट वीके जेटली ने कहा कि समिति बहुत कम समय में आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुई है। किसी भी संस्था को चलाने के लिए टीम भावना की जरूरत होती है। उन्होंने महिला सदस्यों से अपील की कि समिति को मात्र औपचारिकता से चलाएं। प्रत्येक सदस्य को समिति के कार्यों में भाग लेने की ललक होनी चाहिए, ताकि समिति लगातार उन्नति कर सके। समिति की सदस्य प्रीति डालमिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति के लेखाधिकारी आरके जैन ने वार्षिक आया-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर आगामी वर्ष के बजट के लिए सदस्यों से अनुमोदन प्राप्त किया।