पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर संतरागाछी ट्रेन का इंजन फेल, 3 घंटे अटकी

अजमेर-संतरागाछी ट्रेन का इंजन फेल, 3 घंटे अटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| अजमेरसे संतरागाछी जाने वाली ट्रेन का इंजन अचानक पारसोली स्टेशन के पास फेल हो गया। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके कारण नीमच-कोटा ट्रेन भी देरी से कोटा पहुंची। गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी ट्रेन कोटा की तरफ बढ़ रही थी। पारसोली रेलवे स्टेशन के पास उसके इंजन ने काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर ने इंजन दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना कोटा रेलवे कंट्रोल को दी गई। इंजन का इंतजाम करने में तीन घंटे लगे। मालगाड़ी का इंजन वैगन से अलग कर अजमेर-संतरागाछी में लगाया गया। इस ट्रेन का कोटा पहुंचने का समय रात 2 बजे है, लेकिन ट्रेन तड़के 5.20 बजे कोटा पहुंची। इसके कारण गाड़ी संख्या 59834 नीमच-कोटा ट्रेन सुबह 5 की बजाय 7 बजे कोटा पहुंची।