मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 71 डॉक्टर
कोटा| मेडिकलकॉलेज कोटा के सहायक आचार्य सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 71 रिक्त पद अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस पर भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार 27 सितंबर को होंगे। यह निर्देश चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को जयपुर के स्वास्थ्य भवन में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसआर मीणा को दिए। डॉ. मीणा ने बताया कि मंत्री राठौड़ ने बैठक में डॉक्टरों के रिक्त पदों के बारे में चर्चा की। उन्हें बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के पद रिक्त होने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होती हैं। नए अस्पताल में कई सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। इस पर मंत्री राठौड़ ने रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए।