- Hindi News
- मृतक छात्र के परिजनों ने किया आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन
मृतक छात्र के परिजनों ने किया आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन
कोटा|एक महीनेपहले रेलवे कॉलोनी इलाके में छात्र द्वारा सुसाइड करने के मामले में कार्रवाई नहीं करने से गुस्साए परिजन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवसेना ने आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी अंबरीश सक्सेना ने बताया कि सेंट्रल एकेडमी दादाबाड़ी में पढ़ने वाले उनके बेटे राहुल को निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने 21 अगस्त को धमकाया, स्कूल से निकाल दिया। इसी तनाव में 22 अगस्त को फांसी लगा ली। इस संबंध में निदेशक प्रतीक अग्रवाल दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। तब से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और अब एफआर लगाई जा रही है। इसीलिए आईजी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
परिजनों को पता लगा कि मामले में एफआर लगाई जा रही है तो प्रदर्शन करने पहुंचे।