कोटा. प्रेमनगर सेकंड में हुई महेश वैष्णव की हत्या के मामले में मुख्य नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। बाल न्यायालय ने उसे बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है।
उद्योग नगर सीआई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि महेश की हत्या कर धर्मेंद्र, उसकी बहन, नाबालिग आरोपी भांजा और एक अन्य फरार हो गए थे। पुलिस ने धर्मेंद्र और उसके साथी को पहले गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग भांजा फरार चल रहा था। उसे भी मंगलवार को पकड़ लिया।
उसने पूछताछ में बताया कि महेश ने उनके पैसे लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली फाइनेंस कराया और उन्हें रुपए वापस नहीं कर रहा था। इसी विवाद को लेकर उसकी सरिए से मारकर हत्या की गई। पुलिस उसकी मां की भी तलाश कर रही है।