अवैध खनन रोकने के लिए हो प्रयास
कोटा. राजस्थानअधीनस्थ वन कर्मचारी संघ ने शहर के आसपास हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए गश्ती दल को मजबूत करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश बाबूसिंह ने बताया कि रेत्या चौकी और डाढ़देवी एरिया में अवैध खनन रोकने के लिए हो रही ढिलाई के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वनकर्मियों की सुरक्षा के समुचित बंदोबस्त नहीं है। उन्होंने विभाग से गश्ती दल मजबूत करने की मांग की है।