वाट्स-एप से पकड़े जा रहे हैं अपराधी
अबआपके सामने कोई वारदात हुई हो या फिर अवैध गतिविधियां चल रही हों तो आप इसकी जानकारी सीधे एसपी तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए कागजी फॉर्मेलिटी की जरूरत नहीं है। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और मामले में तुरंत कार्रवाई भी होगी।
यह पहल झालावाड़ एसपी राहुल बारहट ने की है। उन्होंने इसके लिए वाट्स-एप नंबर (7688966000) जारी किया है। जुलाई से यह लोगों के लिए ओपन कर दिया गया है। जिस पर चोरी, लूट, सड़क हादसे, चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों की जानकारी आप तुरंत दे सकते हैं। यह जानकारी सीधे एसपी तक पहुंचेगी। एसपी बारहट ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए अन्य वाट्स एप ग्रुप भी बनाए गए हैं।
कोटा संभाग में लागू करेंगे स्कीम