- Hindi News
- वन विभाग अलर्ट, आज से अवैध खनन और अतिक्रमण पर चौकसी
वन विभाग अलर्ट, आज से अवैध खनन और अतिक्रमण पर चौकसी
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से पहले वन विभाग अलर्ट हो गया है। लाडपुरा रेंज में हो रहे अवैध खनन, अतिक्रमण को लेकर फ्लांइग तैयार है। उपवन संरक्षक विक्रम केसरी प्रधान ने शनिवार को शहर के पास वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की चौकसी के लिए रेंजर लाडपुरा दीपक गुप्ता को निर्देश दिए। रविवार से भामाशाह मंडी, बरड़ा बस्ती, डाढ़-देवी वाली वन भूमि पर अवैध खनन के लिए टीम गश्त करेगी। भामाशाह मंडी वन क्षेत्र में टेंट लगाकर चौकसी रखी जाएगी। 10 से 15 वनकर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं आंवली-रोझडी, बंधा-धर्मपुरा वन क्षेत्र में वाहन से गश्त होगी। वन विभाग का हथियारों के साथ वाहन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर दी है। जिले की दो रेंज से वाहन मंगवा लिए हैं। बरड़ा बस्ती में वन विभाग चार किमी लंबी दीवार बनवाएगा। यहां पौधरोपण कर चौकीदार की व्यवस्था की जाएगी।
^अवैधखनन और अतिक्रमण रोकने के लिए उपवन संरक्षक के निर्देश पर 48 वनकर्मियों की टीम गठित कर ली है। सिटी और ग्रामीण पुलिस का इसमें सहयोग लिया जाएगा।
-दीपकगुप्ता, रेंजरलाडपुरा वन विभाग