पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंकर की टक्कर से युवक की मौत

टैंकर की टक्कर से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. रावतभाटारोड स्थित रोजड़ी गांव के पास पानी के टैंकर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक टैंकर को वहां से भगाकर ले गया। आरकेपुरम के एएसआई रफीक ने बताया कि रोजड़ी गांव निवासी रामकल्याण लोधा (40) बाइक से नयागांव से होते हुए अपने घर लौट रहा था। रोजड़ी गांव में सामने से रहे टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। इससे वह नीचे गिर गया और उसके सिर में चोट लगी। चालक ने टैंकर को रोका नहीं और साइड से निकाल कर भाग गया। लोगों ने घायल रामकल्याण को संभाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। उसके परिजनों को सूचना दी। वे सब बारां से कोटा पहुंच रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर वाले के बारे में पूछताछ की तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। एएसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि जवानों को निर्देश दिए हैं कि टैंकर का हर हाल में पता करें। मृतक के दो बच्चे हैं।

टैंकर की टक्कर से बाइक के पीछे का हिस्सा टूट गया।