शाहाबाद-किशनगंज में कुपोषण से मौतें होने की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट 22 सितंबर को वहां जाएंगे। वे वहां प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज मेहता ने कहा कि पायलट 22 सितंबर को सुबह देहरादून एक्सप्रेस से सुबह सात बजे कोटा पहुंचेंगे।