- Hindi News
- ‘तनाव मुक्त रहने के लिए फास्ट फूड छोड़े’
‘तनाव मुक्त रहने के लिए फास्ट फूड छोड़े’
स्वामीअनादि सरस्वती ने कहा कि तनाव मुक्त रहने के लिए शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक आहार का सेवन करें। शरीर की नसें और नाड़ियां इससे शुद्ध और पवित्र बनी रहती है। भोजन में फास्ट फूड छोड़ देना चाहिए। यह व्यक्ति की ऊर्जा को बढ़ाने के बजाय घटाते हैं। बौद्धिक क्षमता को कम करने के साथ बीमारियों को बढ़ाते हैं। वे चिति प्रतिष्ठान और अनादि योग फाउंडेशन की ओर से झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में चल रहे 20वें राष्ट्रीय आध्यात्मिक शिविर में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज व्यक्तियों की कार्यशैली, काम की अधिकता, तरह-तरह के प्रदूषण और जीवन की व्यस्तताओं के कारण तनाव होता है। यही कारण है कि आज तनाव विषय पर अधिक सेमीनार होते हैं, फिर भी लोगों को तनाव से छुटकारा नहीं मिलता।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक तनाव छात्रों में होता है। हमारे देश में तो हालत यह है कि कम अंक आने पर भी छात्र आत्महत्याएं कर लेते हैं, जो गलत है। शिविर में योग फाउंडेशन के संरक्षक स्वामी धर्म प्रेमानंद जी ने भाग्य विषयों पर संचालन शक्तियों के बारे में बताया। शिविर में रामेश्वर रामू भैया सहित बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे। शिविर का समापन रविवार को 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश बिरला रहेंगे।
यहबताए तनाव मुक्ति के उपाय
{सुबहखाली पेट या पानी, शिकंजी, जूस पीकर प्राणायाम करें।
{कपाल भांति, सूर्य भेदी, चंद्रभेदी सहित अन्य प्राणायाम करे।
{फल सलाद का उपयोग करें। कम मसालों में पकी सब्जियों का उपयोग करें।
माहेश्वरी भवन में अनादि योग फाउन्डेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय आध्यात्मिक शिविर में योग कराते साधक।