पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआईटी ने तोड़ा निर्माणाधीन मकान का अतिक्रमण

यूआईटी ने तोड़ा निर्माणाधीन मकान का अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शनिवार सुबह बोरखेड़ा नहर के पास एक निर्माणाधीन मकान का अतिक्रमण तोड़ दिया। इसके अलावा पूनम कॉलोनी के रास्ते में नहर के पास बना रखे बाड़े भी हटाए।

सीआई भगवतसिंह हिंगड़ ने बताया कि बोरखेड़ा निवासी नजीर अली के मकान के अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार वे मकान का निर्माण तय जगह से ज्यादा कर रहा था। इस पर मौका मुआयना के बाद जाब्ते ने उसके मकान के आगे के हिस्से को तोड़ दिया। इसके अलावा पूनम कॉलोनी के पास नहर के किनारे लोगों ने पशुओं के बाड़े बना लिए थे। उन्हें भी हटाया गया है।