पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुर्दा, मूत्र रोग और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शिविर आज

गुर्दा, मूत्र रोग और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. दैनिकभास्कर कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट जनरल अस्पताल का निशुल्क हर्निया, पथरी, फिस्टुला, गुर्दा मूत्र रोग जांच परामर्श शिविर 21 सितम्बर को लगाया जाएगा। कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट में लगने वाले शिविर में सभी प्रकार की जांच रियायती दरों पर की जाएगी। अस्पताल निदेशक डॉ. राकेश जिंदल ने बताया कि शिविर में पथरी, फिस्टुला, हर्निया, मूत्र रोग की जांच परामर्श वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. रंजीत चौधरी वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सीपी सिंह करेंगे। शिविर में गॉल ब्लेडर की पथरी, पित्त नली, मोटापा कम करने की बेरियाट्रिक स्लीव गेस्ट्रिक सर्जरी, गुर्दा पथरी, कयूरेटर मूत्र नली प्रोस्टेट की जांच कर रोग के निदान के लिए भी उचित परामर्श दिया जाएगा। अहमदाबाद के डॉ. रंजीत चौधरी लेप्रोस्कोपी सर्जरी द्वारा गुर्दा रोगों का निदान और दूरबीन द्वारा प्रोस्टेट पथरी के ऑपरेशन करेंगे। डॉ. सीपी सिंह डॉ. चौधरी ने बताया कि आजकल हमारा खानपान बिगड़ता जा रहा है। पेट में होने वाली अनेक बीमारियां खानपान में गड़बड़ी की वजह से होती हैं। शिविर में आने वाले रोगियों को ऑडियो विजुअल माध्यम से इन बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर इनसे बचने के उपाय भी बताए जाएंगे।