पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफीम तस्कर को 10 साल की कैद

अफीम तस्कर को 10 साल की कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. अदालतने अफीम की तस्करी करने के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा सुनाने के साथ ही एक लाख का जुर्माना भी किया है। जीआरपी ने 19 जून 2013 को कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर देहरादून एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री से तलाशी के दौरान 3 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चांदखेड़ी (शामगढ़-जिला मंदसौर) गांव निवासी मोहनलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया। जांच में उसे दोषी मानते हुए पुलिस ने चालान पेश किया था। अदालत ने केस पर सुनवाई के बाद आरोपी को 10 साल की सजा दे दी।

पुलिसको केस दर्ज कर जांच करने के आदेश

कोटा. अदालतने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ महावीरनगर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश अदालत ने धोखाधड़ी के आरोप में इस्तगासे पर पुलिस को दिए। पाटनपोल चंद्रघटा निवासी अर्शी हुसैन ने अदालत में पेश इस्तगासे में कलावती, राजेंद्र कुमार प्रजापति, देवेंद्र कुमार प्रजापति, कौशल्याबाई और पंकज पांचाल को आरोपी बनाया है। जिसमें आरोप लगाया कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कलावती के माध्यम से मकान नंबर 860 बी श्रीनाथपुरम को बेचने का इकरार फरियादी से 21 मई को कर उससे 9 लाख 1 हजार रुपए हड़प लिए। अदालत ने इस्तगासे पर सुनवाई महावीरनगर पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दे दिए।