पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीयू का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

आरटीयू का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जयपुरनेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में शुक्रवार को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय “ग्रेट डिबेट-2014’ प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की सिमरन साहनी और आकांक्षा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राएं थर्ड ईयर में पढ़ रही हैं। प्रतियोगिता का विषय “क्लाइमेट चेंज इज टू हाई प्राइज टू पे फॉर इकानॉमिक डवलपमेंट’ था। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. व्यास ने इसके लिए छात्राओं को बधाई दी है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. बीपी सुनेजा ने बताया कि इन छात्राओं के जयपुर से लौटने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा इनको सम्मानित किया जाएगा।