दूसरे दिन जयपुर के तैराकों का दबदबा
कोटा. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय गुमानपुरा में चल रही राज्य स्तरीय स्कूल तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन जयपुर के तैराकों का दबदबा रहा। नयापुरा स्थित तरणताल पर शनिवार को कुल 28 स्पर्धा हुई।
अंडर-17 छात्र वर्ग में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कोटा के यशराज, 100 मीटर बेक स्ट्रोक में सीकर के अंकित सिंह, 200 मीटर फ्री स्टाइल में जयपुर के दिव्यांश और 50 मीटर बटर फ्लाई में अजमेर के माघवेन्द्र ने स्वर्ण जीता। इसी प्रकार अंडर-19 छात्र वर्ग में 200 मीटर फ्री स्टाइल में जयपुर के सिद्धांत, 50 मीटर बटर फ्लाई में जयपुर के ही जुबिन अजय, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में उदयपुर के कृष्णा वैष्णव, 100 मीटर बेक स्ट्रोक में जयपुर के मेहुल ने स्वर्ण हासिल किया।
अंडर-17 छात्रा वर्ग के 200 मीटर फ्री स्टाइल में उदयपुर की योशिता, 50 मीटर बटर फ्लाई में जयपुर की शालिका, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सीकर की जया शेखावत और 100 मीटर बेक स्ट्रोक में जयपुर की हिमानी को गोल्ड हासिल हुआ। अंडर-19 छात्रा वर्ग के 200 मीटर फ्री स्टाइल में जयपुर की रिया सिंघल, 50 मीटर बटर फ्लाई में जयपुर की ही पलक शर्मा और 100 मीटर बेक स्ट्रोक में जयपुर के इंद्रप्रीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेताओं को मेडल उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) रामनरेश चौहान, निदेशालय पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र शर्मा और गुमानपुरा स्कूल के प्रिंसीपल महावीर प्रसाद शर्मा ने वितरित किए।
तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।