पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शूटिंग से स्वर्णिम आगाज

शूटिंग से स्वर्णिम आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैडमिंटन और स्क्वैश में पदक पक्का

भारत ने बैडमिंटन की महिला टीम स्पर्धा और स्क्वैश में महिला एकल वर्ग में पदक पक्का कर लिया है। साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने महिलाओं की टीम स्पर्धा में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करते भारत का पदक पक्का कर दिया। भारतीय टीम ने थाईलैंड को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। राउंड-16 के मुकाबले में उसने मकाऊ को 3-0 से हराया था। हालांकि पुरुष टीम को दक्षिण कोरिया के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी।

जोशना-दीपिकामें होगी टक्कर

स्क्वैशकी महिला एकल स्पर्धा में भारत पहली बार पदक जीतेगा। भारतीय स्टार दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब इन दोनों में ही मुकाबला होगा। जीतने वाली खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेगी और उसका पदक पक्का हो जाएगा।

जीतू को बधाई देते उनके कोच।

हार का गम

पदक तालिका

देशस्वर्ण रजत कांस्य कुल

द.कोरिया 55 3 13

चीन51 5 11

मंगोलिया21 1 4

कजाखस्तान20 3 5

जापान14 3 8

भारत10 1 2

उ.कोरिया 10 1 2

मलेशिया10 0 1

वियतनाम0 2 2 4

दिग्गजों को हराया

जीतूने चीन के वांग झिवेई और द. कोरिया के दो बार के ओलिंपियन जोंगोह को पछाड़ स्वर्ण पदक जीता। झिवेई और जोंगोह फाइनल राउंड में भी जगह नहीं बना सके। जीतू ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में वियतनाम के होंग फुओंग एनगुएन को पछाड़ा जो एक समय उनसे आगे चल रहे थे। वियतनाम के निशानेबाज ने अंतिम प्रयास में 5.8 का बेहद खराब स्कोर बनाया, जबकि जीतू ने 8.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। जीतू का कुल स्कोर 186.2, जबकि एनगुएन का 183.4 रहा।

हीनासिद्धू आैर मलाइका के निशाने लक्ष्य से भटके : हीनासिद्धू और ग्लास्गो गेम्स की रजत विजेता मलाइका गोयल महिला वर्ग में फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं।

वर्ल्ड नंबर 4 हीना क्वालिफाइंग राउंड में 378 के स्कोर के साथ 13वें स्थान पर और 16 वर्षीय मलाइका 373 के स्कोर के साथ 24वें स्थान पर रही। श्वेता, हीना और मलाइका वाली भारतीय महिला टीम 1134 के स्कोर के साथ टीम स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही।

जीत की खुशी

साइना नेहवाल