औदिच्य समाज का गरबा 30 से
कोटा| सहस्त्रऔदिच्य एकता परिषद की ओर से गरबा का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि आयोजन गोदावरी धाम संत तुलसी विद्यालय में होगा। इसके लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक सूरजभान उपसंयोजक गिरिराज मेहता महिला संयोजिका उर्मिला शर्मा को बनाया गया है।