धनिया अक्टूबर वायदा 125 रुपए तेज रहा
भामाशाहमंडी में शुक्रवार को बादामी धनिया 100 से 150 रुपए ढीला रहा। एनसीडैक्स पर अक्टूबर वायदा 125 रुपए बढ़कर 11920, नवंबर 148 रुपए तेज होकर 12277, दिसंबर 156 रुपए उछल कर 12605 रुपए प्रति क्विंटल रहा। स्पॉट प्राइस 125 रुपए की तेजी पर 11500 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। तेल-चीनी में टेंडर मंदे होने से शक्कर 30 रुपए क्विंटल गिर कर 3130 से 3150 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। भाव इस प्रकार रहे-अनाज (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं मिल क्वालिटी 1421 से 1500, लोकवन 1500 से 1570, गेहूं पीडी 1550 से 1600, गेहूं टुकड़ी 1500 से 1540, जौ 1231 से 1300 मक्का 1125 से 1145 ज्वार 1500, ग्वार 4186 से 4952 रुपए।
किराना : धनिया बादामी 8400 से 9200, ईगल 9300 से 9800, रंगदार 9900 से 10200, मैथी 3900 से 4321 ग्वार 3801 से 4350 रुपए प्रति क्विंटल। दलहन: चना 2400 से 2600, उड़द 4050 से 4300 रुपए, मूंग 4500 से 5301 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 2811 से 3200 सरसों 3101 से 3200, तिल्ली 10000 रुपए क्विंटल के भाव रहे। दालें: चना दाल 3400 से 3600 बेसन 3650 से 3700 रुपए, मूंग दाल 7200 से 7800 मूंग मोगर 8000 से 8500 उड़द छिलका 6000 से 6500 उड़द मोगर 7200 से 8000 तुवर दाल 6500 से 7500 मसूर मलका 6800 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल।
चावल : सेला मोटा 2300 से 2400, गोल्डन सेला 3200 से 6500, परमल 2200 से 3000, बासमती पोना 5500 से 6500, बासमती कणी 2200 से 2800, बासमती 6000 से 13000 रुपए क्विंटल रहा। खाद्य तेल: (प्रति टिन 15 किलो) चंबल 1140 दीपज्योति 1090 शिव ब्रांड 1080, सदाबहार 1080 किरण गोल्ड जार में 1010 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1230 स्वस्तिक 1230 अलसी 1125 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1550 शुभ लाभ 1350 स्वस्तिक 1370 हनुमान 1330, वीर हनुमान 1270 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 890 अशोका 895, अन्य ब्रांड 850 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर: 3130 से 3150 रुपए क्विंटल रही। देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 5270 डेयरी बेस्ट 4920, डेयरी प्योर 4950, पारस प्रीमियम 4850, हरदयाल 4950 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।