- Hindi News
- मां भारती की महर्षि अरविंद पर एकतरफा जीत
मां भारती की महर्षि अरविंद पर एकतरफा जीत
कोटा| वेदांतऔर माेदी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नयापुरा के जेके पैवेलियन स्टेडियम पर खेली जा रही इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मां भारती कॉलेज की टीम ने आसानी से महर्षि अरविंद को हरा दिया। शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन करने पर मां भारती के रजत चौधरी को मैन ऑफ मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मां भारती की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 114 रन बनाए। रजत चौधरी ने मात्र 12 गेंदों पर 38 रनों की धुंआधार पारी खेली। मंजुल जैन और जसराज गौचर ने 20-20 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि अरविंद कॉलेज की टीम मात्र 60 रनों पर सिमट गई। मां भारती की ओर से रजत और दीपेंद्र ने तीन-तीन विकेट लिए। सिद्धार्थ को दो सफलता हासिल हुई।
रजत चौधरी।