- Hindi News
- रेलकर्मियों के लिए पीने का पानी नहीं बिना रीडिंग के बिजली का बिल दिया
रेलकर्मियों के लिए पीने का पानी नहीं बिना रीडिंग के बिजली का बिल दिया
कोटा. वेस्टसेन्ट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन की ओर से चलाई जा रही रेलकर्मी चेतना यात्रा में शनिवार को रेलकर्मियों ने सिगोंली श्याम की गैंगचाल में पीने के पानी की समस्या बताई। साथ ही बताया कि कोटा-चित्तौड़गढ़ खंड के रेलकर्मियों को बिना रीडिंग के दो-दो हजार का बिजली का बिल दिया जा रहा है। जलिन्द्री स्टेशन पर पंखे खराब है।
यूनियन के सहायक महामंत्री एसके भार्गव ने बताया कि कोटा-बूंदी सेक्शन में महामंत्री मुकेश गालव मंडल अध्यक्ष चंपा वर्मा ने चेतना यात्रा के दौरान रेलकर्मियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जुटाई। यूनिट नंबर 17 सिगोंली श्याम की गैंगचाल में पीने के पानी की समस्या है। हैंडपंप से लाल गंदा पानी रहा है, जो पीने लायक नहीं हैं। कोटा लोको शाखा के सचिव प्रदीप शर्मा ने न्यू रेलवे कॉलोनी, आरई कॉलोनी, पुरानी रेलवे कॉलोनी में रेलवे आवासों की समस्याएं एकत्रित की। जिसमें मुख्य रूप से मकानों की छत से पानी टपकना, फर्श टूटा होना और दीवारों का प्लास्टर खराब होना बताया गया है। मंडल संगठन सचिव जीपी सिंह के नेतृत्व में कोटा वर्कशाप में सुबह लुहार खाता, मशीन शॉप, मिल राइट शॉप में प्रदीप चावला, गिर्राज, एजाज के साथ समस्याएं एकत्रित की।