फन डे पर सास -बहू प्रतियोगिता का आयोजन
कोटा. जेसीआईकोटा सुरभि की ओर से जेसी सप्ताह के अंतर्गत सास-बहू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सास बहुओं ने बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दी। जेसी चारू बहेडिया ने बताया कि रिश्तों में दृढ़ता और विश्वास आज समय की मांग की है। इसी उद्देश्य पर आधारित सास-बहू प्रतियोगिता में प्रथम सूरज देवी राठी और प्रियंका राठी रहीं। द्वितीय स्थान पर साक्षी और उनकी सास मां रहीं। साथ ही केक बनाओ प्रतियोगिता में सानू प्रिया गर्ग प्रथम और सुनीता द्वितीय स्थान पर रहीं। जेसी रोहिणी कोहली ने बताया कि पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। जेसी अनुभा माहेश्वरी, शिल्पा खुवाल और स्मिता पाटनी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे। अन्न की बर्बादी को रोकने के लिए कोटा सुरभि द्वारा चलाया जा रहा महाअभियान अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन सिटी मॉल में रखा गया। वहां सदस्यों ने अन्न की बर्बादी रोकने का प्रण लिया।
जेसीआई कोटा सुरभि की ओर से सिटी मॉल में अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत का प्रजेंटेशन किया गया।