पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे अब पशुपालकों को समझाने जाने लगी गांव गांव

रेलवे अब पशुपालकों को समझाने जाने लगी गांव-गांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. रेलवेअब पशुपालकों को समझाने के लिए गांव-गांव जाने लगी है। पशुपालकों को समझाया जा रहा है कि ट्रैक के आसपास के क्षेत्र में मवेशियों को नहीं चराया जाए।

रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को दरा से रावठां रोड के बीच के गांवों में जाकर पशुपालकों को समझाया। टीम में शामिल पीडब्ल्यूआई मानसिंह, आरपीएफ एएसआई शिवचरण सिंह, कांस्टेबल चन्द्र सिंह अन्य रेलकर्मी हाथ ट्रॉली से दरा के पास पहुंचे। वहां पशुपालकों को ट्रैक के पास पशुओं को नहीं चराने के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि ट्रैक पर पशु आने पर रेलवे सुरक्षा बल पशुपालकों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करता है। इसमें 6 माह की सजा एक हजार रुपए जुर्माने का भी प्रावधान हैं। अभियान के तहत अब तक 8 पशुपालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को कोटा से रावठां रोड रेलवे स्टेशनों के बीच के गांवों के पशुपालकों की समझाईश की जाएगी।