- Hindi News
- लैटर बॉक्स में अब चिट्ठियां रहेंगी सुरक्षित
लैटर बॉक्स में अब चिट्ठियां रहेंगी सुरक्षित
इंटरनेट,वाट्स-एप और फेसबुक के दौर में डाक विभाग अब चिट्ठियों को डालने वाले लैटर बॉक्स की सार-संभाल करेगा। चिट्ठियों को सुरक्षित रखने के लिए पुराने जर्जर बॉक्स को बदलवाया जाएगा। लंबे समय बाद 150 लैटर बॉक्स विभाग ने मंगवाए हैं। पोस्टमास्टर को निर्धारित समय पर बॉक्स से डाक लेने के लिए पाबंद किया जाएगा। ताकि लोगों की डाक सही समय पर मिल सके। शिकायत है कि चिट्ठी डालने के बाद कई दिनों तक लैटर बॉक्स का ताला भी नहीं खुलता है। ऐसे में चिट्ठी पहुंचने को लेकर लोगों में संशय बना रहता है।
डाक विभाग द्वारा 150 नये डिब्बे लगाये जा रहे हैं। पुराने डिब्बों की देखभाल होने से स्थिति खराब है।