पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार प्रतिशत पर ही मिलेगा फसली ऋण

चार प्रतिशत पर ही मिलेगा फसली ऋण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. राज्यसरकार ने एक आदेश जारी कर किसानों को वर्ष 2014-15 की बजट घोषणा के तहत 4 प्रतिशत की दर से ही फसली ऋण देने का निर्णय लिया है। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार अनुराग भारद्वाज ने बताया कि सरकार के इस निर्णय की पालना के लिए सभी सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यह आदेश 9 सितंबर को जारी हुआ है।

सांसदको दिया ज्ञापन : वरिष्ठजनकल्याण समिति की ओर से बीएसएनएल द्वारा हाइवे 12 पर फुटपाथ और बंगाली कॉलोनी रोड पर नाले की खुदाई को रुकवाने के लिए सांसद ओम बिरला को ज्ञापन दिया गया। समिति के अध्यक्ष शंकर आसकंदानी ने बताया कि इसकी वजह से यहां हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।