पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमसीआई के दौरे से पहले डॉक्टर्स को किया अलर्ट

एमसीआई के दौरे से पहले डॉक्टर्स को किया अलर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. मेडिकलकौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के सितंबर में प्रस्तावित दौरे को देखते हुए न्यू मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी डॉक्टर्स को अलर्ट रहने का आदेश जारी करते हुए रिकाॅर्ड अपडेट करने को कहा है।

हालांकि अभी तक एमसीआई ने कोई तारीख मेडिकल कॉलेज प्रशासन को नहीं दी है। ऐसे में टीम कभी भी अचानक निरीक्षण के लिए सकती है। मेडिकल कॉलेज में सीटों की बढ़ोत्तरी को लेकर ट्रॉमा सेंटर चालू करने का मुद्दा सबसे अहम रहेगा। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी के साथ ट्रॉमा केयर सेंटर शुरू नहीं होने पर कैग की आपत्ति के कारण यह दौरा और भी महत्वपूर्ण रहेगा। गौरतलब है कि एमसीआई ने कोटा मेडिकल कॉलेज की सीटों की संख्या को 150 से घटाकर 100 कर दिया था। मशक्कत के बाद फिर से सीटों की संख्या को बढ़ाकर 150 किया गया।