महिला स्वयं सहायता समूह बनाया
कोटा. राजस्थानग्रामीण आजीविका मिशन के तहत निर्धन महिलाओं का महिला स्वयं सहायता समूह बनाया गया है। जिसमें महिलाओं को सिलाई के रोजगार से जोड़ने का मार्गदर्शन दिया गया। संस्था के परियोजना अधिकारी मोहसीन खान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर आजीविका अर्जित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान संस्था के निदेशक वेदप्रकाश शर्मा, अनवर खान, मुबाशीरा, रजिया, हीना, रेशमा और गुलदस्ता आदि उपस्थित थे।