पौधरोपण कर पर्यावरण रखें शुद्ध
कोटा. सनाढ्यसामुदायिक भवन महावीर नगर प्रथम के पास श्री फलौदी कृपा रेजिडेंसी पर सेवारत वैश्य सेवा संस्था के पदाधिकारी और वैश्य समाजबंधुओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कोटा के दरगाही सिंह थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग करना चाहिए। प्रदेश सेवारत वैश्य सेवा संस्था के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र गुप्ता ने सभी बंधुओं से अपने मकान के सामने पेड़ लगाने का आग्रह किया। संस्था के प्रदेश महामंत्री आरसी गुप्ता, संभाग अध्यक्ष हुकम मंगल कोषाध्यक्ष उपेंद्र शारदा द्वारा पौधरोपण किया गया।
न्यूज इनबॉक्स .