पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को देंगे आपदा प्रबंधन की जानकारी

स्टूडेंट्स को देंगे आपदा प्रबंधन की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. कॉलेजोंमें भी आपदा प्रबंधन की गहनता से जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित कॉलेजों के ही एनएसएस प्रभारी, व्याख्याताओं और स्काउट प्रभारियों को 15 से 19 सितंबर तक जयपुर के नेहरू भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए 11 कॉलेजों के प्रतिनिधियों को जयपुर बुलाया है। कोटा गवर्नमेंट कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनोरंजन सिंह प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को बाढ़, भूकंप सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और बचाव के तरीके बताए जाएंगे।