कोटा. किस स्कूल की कितनी फीस है? नेट पर यह जानकारी देने वाली वेबसाइट अभी तक नहीं बनी है। जबकि फीस निर्धारण समिति ने एक महीने पहले वेबसाइट बनाने का प्रपोजल राज्य सरकार को भिजवा दिया था। जिसमें स्टाफ, संसाधन सहित अन्य जानकारियों की मांग की गई थी। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट जल्द ही बनकर तैयार होगी। जिसमें अभिभावकों को फीस संबंधित जानकारियां मिल सकेगी।
कानूनी विसंगतियां हैं, इसे नहीं भरेंगे : फीसनिर्धारण समिति ने जुलाई में प्राइवेट स्कूलों से फीस का ब्यौरा मांगा था। जिसमें कोटा से 695 स्कूलों ने भिजवा दिया था। फिर अगस्त में नया फॉर्मेट जारी कर समिति ने दुबारा फीस का ब्यौरा मांगा है। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने नया फाॅर्मेट भरने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि इसमें कानूनी विसंगतियां हैं। ऐसे में इसे नहीं भरेंगे