राष्ट्रपति स्काउट जांच शिविर सम्पन्न
कोटा| स्काउटगाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के पश्चिमी क्षेत्र की तरफ से मंडल प्रशिक्षण केन्द्र आलनिया में चल रहे 5 दिवसीय राष्ट्रपति स्काउट जांच शिविर का समापन रविवार को हुआ। रीजनल आर्गनाइजर कमिश्नर महेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में राजस्थान के 69, मध्यप्रदेश के 25 गुजरात के 15 स्काउट ने भाग लिया। समापन के मौके पर सभी ट्रेनर्स सदस्यों को मंडल प्रधान सुमन शृंगी की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया।