पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी जयंती आज, किशोरपुरा में है देवी मंदिर

महालक्ष्मी जयंती आज, किशोरपुरा में है देवी मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको महालक्ष्मी जयंती मनाई जाएगी। रोहिणी नक्षत्र और सप्तमी तिथि होने के कारण इस दिन व्रत का महत्व ज्यादा होता है। आचार्य भूपेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस तिथि में व्रत करने से अविवाहित युवतियों का शीघ्र विवाह, दांपत्य जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, रोजगार प्राप्ति का संयोग है।

खड्गासनमुद्रा में विराजमान हैं लक्ष्मीजी किशोरपुरागेट के भीतर धन की देवी महालक्ष्मी का मंदिर बना हुआ है। यहां काले पत्थर की खड्गासन मुद्रा में लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित है। हाथों में कमल, एक हाथ में कमंडल लिए मां लक्ष्मी विराजित हैं। पुजारी रविंद्र ओझा ने बताया कि रियासतकालीन मंदिर है।

किशोरपुरा गेट पर लक्ष्मीजी का मंदिर।