सरावगी समाज अध्यक्ष जैन सम्मानित
कोटा| सरावगीसमाज के अध्यक्ष चातुर्मास समिति के महामंत्री नरेश जैन वेद को 10 उपवास रखने पर सम्मानित किया गया। महापौर डॉ. र|ा जैन, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष राजमल पाटौदी, अजय बाकलीवाल, गुलाब जैन चूना वाले, कैलाश सर्राफ, लखपत राय कासलीवाल, ताराचन्द बरला, प्रकाश बज, गोपाल एडवोकेट, जेके जैन, अनिल काला, जैन सोश्यल ग्रुप, सरोवर नगर विकास समिति अध्यक्ष चन्द्र सिंह, बीएस झा सहित समाजबंधु मौजूद रहे।
छात्रा अतिश्री जैन और आतिश जैन को भी नवाजा गया। समारोह में चांदखेड़ी, आरकेपुरम, विज्ञान नगर, तलवंडी, दादाबाड़ी नसियाजी, रामपुरा, रिद्धि सिद्धि नगर, स्टेशन, महावीर नगर विस्तार योजना, शास्त्री मार्केट, श्रीपुरा, छावनी के अध्यक्ष, मंत्री, सदस्य भी मौजूद रहे।
सरावगी समाज अध्यक्ष नरेश जैन वैद को सम्मानित करते समाजबंधु।