सुखी वैवाहिक जीवन के सिखाए गए गुर
सुखी वैवाहिक जीवन के सिखाए गए गुर
कोटा|जेसीआई कोटास्टार की ओर से जेसीवीक 2014 के तहत रविवार को एक होटल में कार्यक्रम इक दूजे के लिए आयोजित किया गया। जिसमें नेशनल ट्रेनर लोकेश माहेश्वरी द्वारा सुखी वैवाहिक जीवन के गुर सिखाए। कार्यक्रम में वैभव जैन, वीबी जैन, प्रशांत टहिलयानी, दर्पण जैन, संदीप बाकलीवाल, पवन चित्तौड़ा, नवीन डागा और महेश गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।