पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बसें अपने ही पंपों से लेंगी डीजल

रोडवेज बसें अपने ही पंपों से लेंगी डीजल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रोडवेजअब अपने पंपो से ही बसों के लिए डीजल लेगा। रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यांत्रिकी ने रविवार को नए बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान चीफ मैनेजर को निर्देश दिए। डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद साल भर से रोडवेज बसें अन्य पंपों से डीजल भरा रही थी। अब रोडवेज प्रशासन ने फिर से अपने पंपों से डीजल भरवाने के आदेश दिए हैं। कार्यकारी निदेशक ने चीफ मैनेजर आरके शर्मा को नए वर्कशॉप में पंप के लिए आईओसी से लाइसेंस लेने और 25 दिन के भीतर पंप चालू किए जाने के निर्देश दिए। चीफ मैनेजर ने आरके शर्मा ने बताया कि 25 दिन के भीतर पंप शुरू हो जाएगा। इसके बाद से डिपो की बसें पंप से ही डीजल लिया जाएगा। अभी तक डीसीएम रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से बसों में डीजल भराया जा रहा है।