- Hindi News
- ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग
ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग
कोटा| श्रीअग्रसेन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष में अरिहन्त चिल्डन सीनियर सेकंडरी स्कूल आरकेपुरम-ए में श्री अग्रसेन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह जानकारी समिति अध्यक्ष पीपी गुप्ता ने दी है। समिति द्वारा भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को ईनाम तो दिया ही जायेगा साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को 28 सितंबर को अग्रसेन महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।