पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचार के साथ ही मंत्री कर गए सड़कों की समीक्षा

प्रचार के साथ ही मंत्री कर गए सड़कों की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|कोटा दक्षिणमें चुनाव प्रचार समाप्त होते ही निर्माण मंत्री युनूस खान ने झालावाड़ पहुंचकर यहां सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने कोटा झालावाड़ के बीच बरसात में उखड़ी सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने माना कि बरसात के पहले जिस सड़क पर 12 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई थी, वह सड़क पूरी तरह उखड़ गई। अधिकारियों ने इस पर सफाई दे दी की, यह सड़क अब मरम्मत करने लायक नहीं बची है। इसे नया ही बनाना होगा। इसके लिए प्रस्ताव चल रहा है। केन्द्रीय मंत्रालय से पैसा आना है। जिसके बाद ही इस पर काम शुरू हो सकेगा।

युनूस खान को कोटा दक्षिण में प्रचार की जिम्मेदारी दी हुई थी, वे यहां पर प्रचार में जुटे हुए थे। जैसे ही 11 सितंबर को प्रचार बंद हुआ, वे आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए झालावाड़ चले गए। वहां से ही उन्होंने चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। इसके साथ ही झालावाड़ में कलेक्टर अधिकारियों के साथ अन्य विभागों में चल रही योजनाओं और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने झालावाड़ को बाईपास करके बनाए जाने वाले 23 किमी लंबे बाईपास के अलायमेंट नक्शे का अवलोकन किया।

दो दिन तक झालावाड़ में रुकने के बाद वे सड़कों की स्थिति देखने के बाद जयपुर रवाना हो गए। उन्होंने बरसात के बाद सभी सड़कों को ठीक करने के भी आदेश दिए। अधिकारियों से बोले कि वे पहले एक मौका देते हैं, इसके बाद भी सुधार नहीं होता तो फिर कार्रवाई करते हैं। इसलिए दुबारा ऐसी स्थिति नहीं बने कि सड़कें बनते ही टूट जाएं।