घर में उगाई साढ़े चार फीट की लौकी
कोटा| थर्मलकी नई कॉलोनी में सिविल एक्सईएन अशोक चलाना के आवास में बेल पर लगी साढ़े चार फीट की लौकी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्सईएन अशोक ने बताया कि बड़गांव से किसान मांगीलाल लौकी का बीज लेकर आया था। बीज लगाने के बाद धीरे-धीरे बेल की लंबाई बढ़ी और लौकी आने लगी। बेल की लगातार खाद-पानी से सिंचाई की। इसमें आई दो लौकी की धीरे-धीरे लंबाई बढ़ती गई। एक चार और दूसरी लौकी करीब साढ़े चार फीट लंबी हो चुकी है। लौकी में बीज की क्वालिटी अच्छी होने से लंबाई बढ़ी है।
न्यूज़ इनबॉक्स