पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मियों के आई कार्ड बनाओ, सब नजर आने लगेंगे

सफाई कर्मियों के आई कार्ड बनाओ, सब नजर आने लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के मुताबिक रोज लगभग 3 हजार सफाईकर्मी शहर के 60 वार्डों की सफाई करते हैं। इस लिहाज से तो शहर में कहीं भी गंदगी नजर ही नहीं आनी चाहिए, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सफाई का इतना बड़ा अमला केवल कागजों में ही खपा दिया जाता है। इसका समाधान तभी हो सकता है, जब नगर निगम स्थायी अस्थायी सभी कर्मचारियों का आई कार्ड बनाए और गले में लटकाना अनिवार्य करें। जनता भी जागरूकता का परिचय दे और सफाई कर्मचारी के आने और गैर हाजिर होने पर नजर रखे। सफाईकर्मी की मॉनिटरिंग अकेले पार्षद के जिम्मे नहीं छोड़े। ये सुझाव पार्षद और जनता ने रविवार को गीता भवन में आयोजित दैनिक भास्कर के रू-ब-रू कार्यक्रम में िकए। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 51 से लेकर 55 तक की जनता के अलावा पार्षद आनंद पाटनी, मंजू मेहरा, रुखसाना ललिता जैन उपस्थित थे। पार्षद रेणु नरवाला अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सकीं।