- Hindi News
- गेस्ट फैकॅल्टी लगाए जाने के संबंध में नहीं हो सका कोई निर्णय
गेस्ट फैकॅल्टी लगाए जाने के संबंध में नहीं हो सका कोई निर्णय
कोटा| कोटायूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकॅल्टी लगाए जाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं हो सका है। इस कारण सेल्फ फाइनेंस स्कीम में चल रहे कोर्सेज में गेस्ट फैकॅल्टी नहीं लग पा रहे है। नए आदेश के मुताबिक शिक्षकों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध कॉलेजों में कार्यरत और सेवानिवृत्त टीचरों को ही गेस्ट फैकॅल्टी लगाकर काम चलाया जाएगा।
कोटा यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस सहित लगभग 20 कोर्सेज संचालित हो रहे है। इनमें करीब एक हजार स्टूडेंट पढ़ाई कर रहे हैं। राज्य सरकार ने यूनिवर्सिटी में अभी तक 30 शिक्षकों के पद मंजूर किए थे। यहां मौजूद समय में लगभग 24 शिक्षक ही लगे हैं। शिक्षकों की कमी के चलते यूनिवर्सिटी में अभी तक पीएचडी, नेट स्लेट फ्रेश अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकॅल्टी के रूप में लगा रखा था। नए आदेश आने के बाद फ्रेश अभ्यर्थियों को नहीं लगा रहे है। इससे सेल्फ फाइनेंस के तहत एमपीएड, एमबीए, एमकॉम, एमसीए, एमए हैरिटेज, एमएससी लाइफ साइंस, वाइल्ड लाइफ और एलएलएम कोर्सेज में गेस्ट फैकॅल्टी नहीं लग पा रहे है। इस कारण इन कोर्सेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सेल्फ फाइनेंस के तहत चल रहे कोर्सेज में राज्य सरकार की ओर से अभी तक पद स्वीकृत नहीं है।
राज्यसरकार को भेजा गया है पत्र
^राज्यसरकार के नए आदेश के संबंध में पत्र प्राप्त होने के बाद गेस्ट फेकल्टी लगाने के संबंध में निर्णय लेने में कठिनाई रही है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है। नए आदेश के अनुसार कॉलेज में कार्यरत और सेवानिवृत्त शिक्षकों को गेस्ट फैकॅल्टी के रूप में लगाकर व्यवस्था की जाएगी। -आशुरानी, डीन,पीजी स्टडी