पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की हिरासत के खिलाफ प्रदर्शन

युवक की हिरासत के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किशोरपुरा थाने के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस का पुतला फूंका। आरोप था कि पुलिस ने एक युवक को दो दिन गलत तरीके से हिरासत में रखा। रविवार को उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि बंजारा कॉलोनी निवासी इमरान को पुलिस पकड़ कर ले आई थी। परिजनों को शांतिभंग में गिरफ्तार करना बताया। दो दिन तक उसे पेश नहीं किया। परिजन पता करने गए तो पुलिस ने कहा कि उसके पास चाकू मिला था। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया और गलत कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों का पुतला फूंका। डीएसपी हिमांशु को निष्पक्ष जांच कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। सीआई ओमप्रकाश चंदोलिया ने बताया कि शनिवार को उसे पकड़ा था, तलाशी में उसके पास चाकू मिला था। इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

इधर, शिक्षकों ने भी फूंका पुतला

कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला फूंकते शिक्षक।

किशोरपुरा थाने के बाहर प्रदर्शनकािरयों को समझाते पुलिसकर्मी।