सीएलजी सदस्य को मिली धमकी
कोटा। गुलाबबागकॉलोनी में नीम के पुराने पेड़ को काटने से मना किया तो सीएलजी मेम्बर को जान से मारने की धमकी दी। राजेश यंग ब्लड ने बताया उनके घर के सामने कई सालों पुराना नीम का पेड़ है। वहां एक प्लाट पर निर्माण चल रहा है। उसके मालिक सीके बंसल ने पेड़ को काटने का प्रयास किया। मना करने उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।