यात्री को धमकाया, जीआरपी ने पकड़ा
नीमच-आगरापैसेंजर ट्रेन में रविवार को एक यात्री से तीन युवकों ने 1 हजार रुपए मांगे और नहीं देने पर उसे चाकू मारने की धमकी दी। युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरपीएफ ने बूंदी जाब्ते को सतर्क कर दिया। आरपीएफ ने तीनों युवकों को पकड़कर जीआरपी कोटा के हवाले कर दिया। तीनों को चित्तौड़ जीआरपी को सौंप दिया।
आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी प्रतापसिंह ने बताया कि निंबाहेड़ा निवासी बलबीर सिंह ट्रेन में सफर रहा था। उसे भरतसिंह, महेंद्र और अनिल नामक युवकों ने धमकाया और रुपए मांगे। नहीं देने पर चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी।