आज शाम इंजीनियर्स दिवस मनाया जाएगा
कोटा। दीइंस्टीट्युशन आॅफ इंजीनियर्स इंडिया कोटा लोकल सेंटर द्वारा भारत र| सर एम विश्वेश्वरैया का 154वां जन्म दिवस सोमवार को इंजीनियर्स दिवस के रूप में संस्थान के झालावाड़ रोड स्थित इंजीनियर्स भवन में शाम 7 बजे मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजीव गुप्ता, डायरेक्टर यूनिवर्सिटी काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग, आरटीयू होंगे। अध्यक्षता कैलाश भार्गव चेयरमैन कोटा लोकल सेंटर करेंगे इस कार्यक्रम में लगभग 250 इंजीनियर्स भाग लेंगे। यह जानकारी संस्था के मानद सचिव प्रदीप भटनागर ने दी है।