- Hindi News
- भवन निर्माण समिति की बैठक में 29 फाइलें पास
भवन निर्माण समिति की बैठक में 29 फाइलें पास
कोटा| नगरनगर की भवन निर्माण समिति की मंगलवार को आयोजित हुई बैठक में 36 फाइलों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें से 29 फाइलें पास की गई। लंबे समय बाद हुई इस बैठक के लिए कई फाइलें पेंडिंग पड़ी हुई थी, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया।
भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए नगर निगम में कई लोगों ने आवेदन कर रखा है, लेकिन पिछले लंबे समय से मीटिंग ही नहीं हो पा रही थी। सोमवार को महापौर डॉ. र|ा जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई तो 36 फाइलें रखी गई। जिसमें से 29 फाइलों को स्वीकृति दी गई। एक फाइल निरस्त की गई। 6 मामलों पर दुबारा निर्णय किए जाने के लिए रोक दी गई। उन्हें अगले सोमवार को मीटिंग में दुबारा रखा जाएगा। इस संबंध में पूर्व पार्षद ज्ञान सोनी ने आरोप लगाया कि एजेंडे में केवल 30 ही फाइल रखी गई थी, 6 फाइलें सुबह एनवक्त पर शामिल की गई। जो लोग निगम में चक्कर लगाते हैं या सिफारिश करवाते हैं उनकी फाइलें शामिल कर ली जाती है। जो लोग ईमानदारी से आवेदन करके घर बैठे निर्णय का इंतजार करते हैं उनकी फाइलों को शामिल ही नहीं किया जाता है। अभी भी 15 से 20 फाइलें ऐसी है जो पेंडिंग पड़ी हुई है।
^अबतो ऑन लाइन सिस्टम कर दिया गया है। फिर भी यदि किसी कर्मचारी ने फाइलें दबा रखी होगी तो जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. र|ा जैन, महापौर
नगर निगम में भवन निर्माण को लेकर मिटिंग करतीं महापौर डॉ. र|ा जैन।