पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य वैवाहिक सम्मेलन के लिए संयोजक नियुक्त

आर्य वैवाहिक सम्मेलन के लिए संयोजक नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आर्यसमाज द्वारा आर्य परिवार युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन हेतु राष्ट्रीय संयोजक अर्जुनदेव चड्ढा ने कोटा संभाग में संयोजक नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि 28 सितम्बर को आर्य समाज महर्षि दयानंदगंज इंदौर में और 23 नवम्बर को आणंद (गुजरात) में दसवां आर्य परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। चड्ढा ने आर्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन हेतु रामप्रसाद याज्ञिक को हाड़ौती संभाग अरविन्द पाण्डे को कोटा जिला का संयोजक नियुक्त किया है। इसकेे अतिरिक्त देवेन्द्र विजय को बारां, अभयदेव शर्मा को बूंदी, नरदेव आर्य को रावतभाटा और मदनलाल गौड़ झालावाड़ का संयोजक बनाया गया है।

हिन्दीविचार व्यक्त करने का सशक्त माध्यम

कोटा| सूचनाएवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय कोटा द्वारा शहर में हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत हिन्दी कविता पाठ, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं हुई। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तसनीम एफ खान ने बताया कि पूरे राज्य में इस माह में लगभग 30 विशेष कार्यक्रम विभिन्‍न जिलों में राजभाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोगों को बताया गया कि मातृ भाषा अपने विचारों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम होती है। विशेष कार्यक्रम राउमावि सोगरिया, नेहरू युवा केंद्र, जन शिक्षण संस्थान विज्ञान नगर, आनन्द बाल उमावि संजय नगर और प्रताप औद्योगिक संस्थान कोटा में आयोजित किए गए।

अरविन्द पाण्डे

रामप्रसाद यािज्ञक