पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए कोटा में पहली बार नवरात्र पर होगी आतिशबाजी

नए कोटा में पहली बार नवरात्र पर होगी आतिशबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नएकोटा के वाशिंदे नवरात्र के उपलक्ष में 25 सितम्बर को शाम 7:30 बजे से एक घंटे तक जयपुर के शोरगरों द्वारा की जाने वाली आतिशबाजी का अानंद ले सकेंगे। आरकेपुरम स्थित महर्षि गौतम रामलीला पार्क में यह आयोजन होगा। कोटा शहर में ऐसा नजारा पहली बार निशुल्क देखने को मिलेगा।

आयोजक मधुश्री परिवार के कमल हिसारिया का दावा है कि यह आतिशबाजी कोटा में पहली बार होने जा रही है। इसमें 11 चक्रों में सलामी हवाई होगी, जो दर्शकाें को सलामी देती नजरी आएगी। आसमानी रोशनी को देखते हुए दर्शकों की नजरें ऊपर देखते हुए थक जाएंगी परंतु आतिशबाजी समाप्त नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि लगातार 160 बार चलने वाली तरह तरह की हवाई को देखकर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो उठेंगे। ग्राउंड पर जब एक साथ कई चक्कर चलेंगे तो एेसा लगेगा मानो अशर्फी बिखर रही हो। डिजिटल आकाशीय धूमकेतु का नजारा ऐसा होगा जो कई सालों तक भूला नहीं जा सकेगा। वर्ल्ड वार, रेड शॉवर हवाई, कलर चेजिंग बॉल, आकाश मेला, किरन फूल सहित अनेक प्रकार के आतिशी नजारों को बनाने वाले जयपुर के अमन फायर वर्क्स हैं।

जागरूकताकार्यशाला 28 को

कोटा| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कोर्ट परिसर स्थित एडीआर भवन में 28 सितंबर को बाल विवाह एवं बाल तस्करी प्रतिषेध बालकों के अधिकार : भविष्य का संचय विषय पर संभाग स्तरीय द्विमासिक जागरूकता कार्यशाला होगी। यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव वरूण तलवार ने दी है।